जहीर ने सोनाक्षी सिन्हा को क्यों दिया समुद्र में धक्का? देखें वीडियो  
zaheer pushes sonakshi

जहीर ने सोनाक्षी सिन्हा को क्यों दिया समुद्र में धक्का? देखें वीडियो  

बॉलीवुड की क्वीन सोनाक्षी सिन्हा हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस साल, एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शाही तरीके से शादी रचाई। दोनों की कैमरे के सामने और कैमरे के बाहर की केमिस्ट्री फैंस को खूब भाती है, और ये जोड़ी अक्सर वेकेशन पर विदेशों में समय बिताती नजर आती है। हाल ही में, सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और जहीर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

जहीर ने सोनाक्षी के साथ किया प्रैंक

रविवार को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्यूट और मजेदार वीडियो शेयर किया, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आया। इस वीडियो में सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल ने एक फनी प्रैंक किया। वह चुपके से सोनाक्षी के पास पहुंचे और अचानक उन्हें पानी में धक्का दे दिया। सोनाक्षी को इस सरप्राइज का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। वीडियो की शुरुआत में सोनाक्षी समुद्र तट पर लहरों का आनंद ले रही थीं, और जहीर ने पल भर में उनका ध्यान भंग कर दिया।अभिनेत्री लहरों से निकलने की कोशिश करती हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, “शांति से एक वीडियो भी नहीं लेने देगा यह लड़का।” इसके साथ ही, इससे पहले सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। आपको बता दें कि इस समय सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल ऑस्ट्रेलिया में अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद ले रहे हैं।










Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *