who is rj-mahvash
rj-mahvash

कौन हैं RJ महविश जिनके साथ जुड़ रहा है क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियन ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है। देश में हर तरफ टीम इंडिया की वाहवाही हो रही है। मैच में भागीदार हर प्लेयर को खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, टीम इंडिया का एक ऐसा भी प्लेयर है जिसने मैच नहीं खेला, लेकिन चारो तरफ उसकी चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की। जी हां, दर्शन दीर्घा में बैठे चहर ने खूब सुर्खियां बटोरी। ट्रॉफी की चर्चा भले ही अब कम हो रही है, लेकिन युजवेंद्र का नाम चर्चा से खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दरअसल बीते कुछ दिनों से चहल चर्चा में है। माना जा रहा है कि उनका तलाक हो चुका है और अब चहल आरजे को डेट कर रहे हैं।

यह चर्चा हो भी क्यों न, अक्सर उन्हें आरजे महविश के साथ स्पॉट किया जाता है। बीतें दिन भी वो बैच देखने के लिए महविश के साथ ही पहुंचे थे। जिसके बाद से ही उनके और महविश के अफेयर की चर्चा होने लगी है। आइए जानते हैं कौन हैं आरजे महविश

कौन हैं आरजे महविश?

महविश एक टैलेंटेड आरजे हैं। वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। आए दिन वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर करती रहती हैं। जानकारी के मुताबिक नवाजुद्दिन सिद्दीकी स्टार्र मिस्ट्री थ्रिलर अपकमिंग फिल्म 108 से जुड़ी हुई हैं। वह खुद को फिल्म प्रोड्यूसर बताती हैं। महविश अपने प्रैंक वीडियो के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। वहीं, जामिया मिलिया इस्लामिया से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

महविश ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में चहल और महविश ने साथ बैठकर पूरा मैच देखा, जिसकी वीडियो महविश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए महविश ने लिखा है। “कहा था ना जीत के आऊंगी” मैं इंडिया के लिए गुड लक हूं।

बता दें कि महविश पहली बार युजवेंद्र की एक इंस्टा स्टोरी के जरिए लाइमलाइट में आईं थीं। उन्हें चहल के साथ डिनर करते हुए देखा गया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *