2025 में इन मशहूर हस्तियों की शादी का इंतजार करेंगे फैंस
hiritik roshan and saba azad to tejaswini prakash and karan kundra these celebes can get married in 2025

2025 में इन मशहूर हस्तियों की शादी का इंतजार करेंगे फैंस

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों करीब 2 साल से रिश्ते में है और अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं।

ऐसे में उनके चाहने वालों को साल 2025 में इस जोड़ी की शादी का इंतजार है। हालांकि दोनों ने इस पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सुजैन खान से अलग होने के बाद सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ वेकेशन एंजॉय करते हुए सपोर्ट किया जाता है। ऐसे में फैंस को साल 2025 में ऋतिक और सबा की शादी का भी इंतजार है।

आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड आलेख आडवाणी ने हाल ही में रोका करके अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है। फैंस को भी इस जोड़ी से इतनी ही उम्मीद है। इंतजार है कि साल 2025 में यह कपल भी शादी कर लेगा, हालांकि अभी तक उनकी शादी की डेट अनाउंस नहीं हुई है।

इस लिस्ट में टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी शामिल हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि लोग कारण और तेजस्वी को एक साथ बहुत प्यार करते हैं। दोनों बिग बॉस के घर से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को 2025 में उनकी शादी का भी सभी से इंतजार है। हालांकि दोनों ने शादी को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। उनकी लव स्टोरी भी बिग बॉस से ही शुरू हुई थी। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। दोस्त की शादी हो या किसी तरह का फंक्शन, दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आते हैं। फैंस को इस जोड़ी के भी शादी का इंतजार है।

अभी हाल ही में कबीर बहिया और कृति सनोन के रिश्ते की खबर दुनिया के सामने आई है। दोनों ने साथ में दिवाली भी सेलिब्रेट किया था। कृति ने कबीर के बर्थडे पर बेहद प्यार भरे अंदाज में विश किया था, हालांकि अब तक दोनों ने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट बॉलीवुड गॉसिप से जुड़े रहें।  

इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *